कामयाबी

नावाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती कांड के फरार आरोपी को धनबाद से किया गिरफ्तार

फरार होने के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार भी निर्गत किया गया था

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
नावाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती कांड के फरार आरोपी को धनबाद से किया गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क. नावाडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.बीते साल अगस्त में हुई डकैती कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले इस कांड में 7 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 18 अगस्त 2025 की रात करीब 1 बजे 8-10 अज्ञात अपराधकर्मियों ने बिरनी निवासी धनेश्वर साहू के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और हथियार का भय दिखाकर जेवरात और नगद की डकैती की थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया था. इस बीच कांड का मुख्य फरार आरोपी मुस्ताक शेख उर्फ मो. मुस्ताक, उम्र 26 वर्ष, पिता शेख सकरुद्दीन,निवासी खरखरी बस्ती,थाना मधुबन, जिला धनबाद, घटना के बाद से फरार चल रहा था. इसके विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार भी निर्गत किया गया था.

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सूचना मिली और 19अगस्त 2026 बुधवार को छापेमारी कर आरोपी को धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी अनुसंधान जारी है और बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश से बचरा रेलवे पुल में जलभराव, गड्ढों और तेज बहाव से बढ़ी परेशानी

संबंधित सामग्री

अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन मॉडल शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन के साथ शुरू किया नया अध्याय

अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन मॉडल शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन के साथ शुरू किया नया अध्याय

रचनात्मक सोच और उद्यमशील नेतृत्व को एक साथ जोड़ते हुए मनोरंजन और फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है

चांडिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, आखिर पूर्व योजना कहां है - राकेश रंजन महतो

चांडिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, आखिर पूर्व योजना कहां है - राकेश रंजन महतो

आपदा प्रबंधन की बैठकों में लिए गए निर्णयों और जमीनी स्तर पर की गई तैयारियों के बीच बड़ा अंतर की कही बात