बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेरफेर मामला

बद्रीनाथ धाम चढ़ावे में गड़बड़ी पर कार्रवाई, CM धामी ने की टीम गठित, प्रमोद नौटियाल निलंबित

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में हेरफेर के आरोप में प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावे में गड़बड़ी पर कार्रवाई, CM धामी ने की टीम गठित, प्रमोद नौटियाल निलंबित

बद्रीनाथ धाम चढ़ावे में गड़बड़ी पर कार्रवाई, CM धामी ने की टीम गठित

राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेरफेर मामले में पहली बड़ी आपराधिक कार्रवाई हुई है। मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की तहरीर पर निलंबित निजी सचिव प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बद्रीनाथ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 और 316(5) के तहत FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CM ने दिए आदेश

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की है। जिसे 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीएम धामी ने कहा-  ये गौहत्या जैसा पाप है। जो लोग ऐसे पवित्र स्थानों पर इस तरह का कृत्य करते हैं, उनका अपराध वैसा ही है जैसे कोई अपने मां-बाप की हत्या कर दे। यह महापाप है। यह अपराध है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमोद नौटियाल 

खत्री को किया नजरबंद

इस बीच, चढ़ावा विवाद उजागर करने वाले काल भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री को पुलिस ने देहरादून स्थित उनके कार्यालय में करीब ढाई घंटे तक नजरबंद रखा। खत्री मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन देने जा रहे थे। इससे एक दिन पहले भी पुलिस उनके आवास पर तैनात रही थी।

पूरा मामला

बता दे  2 जुलाई की CCTV फुटेज सामने आने के बाद चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लगे। BKTC के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे से 9:30 बजे के बीच चढ़ावा गणना केंद्र से मंदिर की राशि नियमों के विपरीत निकाले जाने के संकेत मिले। इसके बाद भैरव सेना ने 3 जुलाई को BKTC के CEO सोहन सिंह रांगड़ को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की। 

सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद BKTC ने आंतरिक जांच समिति गठित की गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मंदिर की धनराशि अनधिकृत रूप से उठाए जाने के संकेत मिले थे। इसी आधार पर अध्यक्ष कार्यालय में तैनात प्रमोद नौटियाल को 7 जुलाई को निलंबित कर 48 घंटे का कारण बताओ नोटिस जारी किया।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026