बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में नए नियम

राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, नए नियम लागू किए

उत्तराखंड की श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दान और चढ़ावे के प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।

राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, नए नियम लागू किए

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में नए नियम

अयोध्या राम मंदिर के दान और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सामने आए विवाद और उसकी जांच के बीच उत्तराखंड की श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मंदिरों में वित्तीय व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। समिति ने दान, चढ़ावे और अन्य आय स्रोतों के संग्रह, संरक्षण, गणना और लेखांकन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आदेश में क्या?

2 जुलाई 2026 को जारी आदेश में BKTC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रंगार ने बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत समिति द्वारा संचालित सभी मंदिरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि दान गिनती केंद्रों, लेखा शाखाओं, खजाना अनुभागों, गेस्ट हाउसों और पूजा काउंटरों पर तैनात कर्मचारी निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया का सही रिकॉर्ड रखें।

लापरवाही की तो कार्रवाई

समिति ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित नकद दान, चढ़ावे या दान स्वरूप प्राप्त सामग्री के प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निर्देश में रिकॉर्ड के नियमित सत्यापन, निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने और जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026