भजनलाल शर्मा का युवाओं से संवाद

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से संवाद करेंगे। 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के ठीक बाद रविंद्र रंगमंच पर यह कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स भाग लेंगे।

विचार CM के सामने रखने का मौका

लगभग 15 से 20 साल की उम्र के युवाओं के साथ साल 2047 के भारत को लेकर उनके सपनों, सोच और उम्मीदों पर चर्चा की जाएगी। अभी ये तय नहीं है कि कोई भी स्टूडेंट इसमें सीधा भाग ले सकता है या फिर आमंत्रित युवाओं को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपने विचार मुख्यमंत्री शर्मा के सामने रखने का अवसर मिलेगा। वे यह भी बता सकेंगे कि वे 2047 में भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। युवाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल से सवाल पूछने का अवसर भी दिया जाएगा। 

सवाल-जवाब और संवाद पर केंद्रित

कार्यक्रम एकतरफा भाषण के बजाय सवाल-जवाब और संवाद पर केंद्रित रहेगा। आयोजन में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के साथ कॉलेज के स्टूडेंट्स को जोड़ा जाएगा। कोशिश रहेगी कि अलग-अलग क्षेत्रों और संस्थानों से आने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री से संवाद करने का अवसर मिले। कार्यक्रम की जिम्मेदारी के लिए माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। शिक्षा विभाग के स्तर पर स्टूडेंट्स की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारियां की जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

मोदी सरकार का बड़ा प्लान: रोज एक यूनिवर्सिटी जाएंगे केंद्रीय मंत्री, छात्रों से करेंगे संवाद

मोदी सरकार का बड़ा प्लान: रोज एक यूनिवर्सिटी जाएंगे केंद्रीय मंत्री, छात्रों से करेंगे संवाद

भारत सरकार ने Gen-Z के साथ संवाद बढ़ाने के लिए 'वन डे, वन यूनिवर्सिटी' पहल शुरू की, जिसमें मंत्री यूनिवर्सिटीज का दौरा करेंगे।

खटीमा में थारू समाज से मिले सीएम धामी, विकास का भरोसा दिया

खटीमा में थारू समाज से मिले सीएम धामी, विकास का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026