छिंदवाड़ा एसएनसीयू हादसा

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

By : आशुतोष शर्मा
एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपचार के दौरान बच्ची की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। दरअसल, यह बच्ची छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू के वॉर्मर में भर्ती थी। यहां स्पार्क के कारण आग लगी और तीन नवजात झुलस गए थे। इन बच्चों को इलाज के लिए जबलपुर लाया गया था। मृत बच्ची इन्हीं बच्चों में से एक थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत दोनों बच्चों के संपूर्ण इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादवके निर्देश पर जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के अधिकारी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ लगातार संपर्क में हैं और दोनों बच्चों के उपचार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि 21 अगस्त की देर रात जिला अस्पताल के एसएनसीयू में वॉर्मर में स्पार्क होने के कारण आग लग गई थी। घटना के समय तीन बच्चे एक ही वॉर्मर पर रखे गए थे, जो आग की चपेट में आने से झुलस गए। एसएनसीयू स्टाफ ने तत्काल तीनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके साथ ही यूनिट में मौजूद अन्य करीब 30 बच्चों को भी सुरक्षित रूप से दूसरी यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्काल संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही आरएमओ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डीन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक तत्काल एसएनसीयू पहुंचे। तीनों बच्चों को आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल, आई और ईएनटी विशेषज्ञों ने बच्चों की जांच एवं प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन से फोन पर समन्वय किया गया और बेहतर एवं सुपरस्पेशलिटी उपचार के लिए तीनों बच्चों को जबलपुर रेफर किया गया।

संबंधित सामग्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली के एक प्लांट में बॉयलर फटने के कारण भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में मौजूद सभी 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026