दून अस्पताल में हिंसा

दून अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट, 4 घायल, सुरक्षागार्ड को लात मारी, सिर फोड़ा

उत्तराखंड के दून अस्पताल में मरीज के परिजनों और स्टाफ के बीच मारपीट हुई, जिसमें चार सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

दून अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट, 4 घायल, सुरक्षागार्ड को लात मारी, सिर फोड़ा

दून अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट

उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल दून अस्पताल में मरीज के साथ आई महिलाओं ने एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। गार्ड को लात मारी और वॉकी-टॉकी उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इस दौरान बचाव करने आई महिला सुरक्षा गार्ड के सिर पर भी पानी की बोतल से हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं।

परिजनों और स्टाफ के बीच मारपीट

वार्ड आया के पेट में भी लात मारने का आरोप है। घटना रविवार की है। अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में 16 साल के मरीज सुभानिया के इलाज के दौरान वार्ड के अंदर जाने को लेकर परिजनों और अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

4 लोग घायल

घटना में एक महिला सुरक्षा कर्मी, एक वार्ड आया और 2 सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं। वहीं मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही, जरूरत से ज्यादा खून के सैंपल लेने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। बताया गया कि अस्पताल के नियम के मुताबिक इमरजेंसी में मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडेंट को अंदर जाने की अनुमति है। लेकिन मरीज के साथ आए कई लोग एक साथ अंदर घुसने लगे। जब नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, तो तीखी कहासुनी शुरू हो गई।

इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

मरीज की मां ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने, बिना जानकारी दिए प्रेगनेंसी टेस्ट कराने, जरूरत से ज्यादा खून के सैंपल लेने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पेट दर्द में UPT कराना सामान्य मेडिकल प्रक्रिया है। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्यकर्मियों या सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026