दो छात्रों की नैनीताल में मौत

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

उत्तराखंड के नैनीताल में दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी बड़ा कारण।

By : सोनिया रायकवार
नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एक घटना भीमताल के चांफी गधेरे में हुई, जबकि दूसरी घटना विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के पास रामगढ़ पुल क्षेत्र में सामने आई। दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे और नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनकी जान चली गई।

भीमताल में नहाते समय डूबा 20 वर्षीय आदित्य पाठक

रविवार को हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय आदित्य पाठक अपने आठ दोस्तों के साथ बाइक और स्कूटी से भीमताल के चांफी गधेरे में घूमने पहुंचा था। सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे, तभी आदित्य अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

कैंची धाम दर्शन के बाद नदी में डूबा जयपुर का छात्र

इससे एक दिन पहले शनिवार को राजस्थान के जयपुर निवासी 21 वर्षीय प्रिंस बगोरिया की भी नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रिंस अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। सभी ने पहले बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन किए और इसके बाद रामगढ़ पुल के पास नदी में नहाने चले गए।

नहाते समय दोस्तों के साथ मस्ती और मजाक के दौरान प्रिंस अचानक नदी के गहरे गड्ढे और तेज बहाव वाले हिस्से में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया।

जन्मदिन मनाने आया था नैनीताल

प्रिंस बगोरिया 30 जुलाई को अपना 21वां जन्मदिन मनाने के लिए जयपुर से अपनी मां की कार चलाकर दोस्तों के साथ नैनीताल पहुंचा था। जन्मदिन मनाने के बाद दोस्तों का कार्यक्रम कैंची धाम दर्शन और फिर केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाने का था। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद प्रिंस को नदी से बाहर निकाला गया। उसे ऑक्सीजन देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी।

लगातार दूसरे दिन हादसे से बढ़ी चिंता

शनिवार और रविवार को लगातार दो छात्रों की डूबने से हुई मौतों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं में गहरे पानी में उतरना और सुरक्षा नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी, गधेरे और झरनों में नहाने से बचें तथा चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। थोड़ी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026