हरियाणा में बिजली बढ़ावा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा में बिजली निगमों के लिए 26161 ट्रांसफार्मर्स और लाइनमैन की सुरक्षा के लिए विशेष किट की खरीदी को स्वीकृति दी गई है।

By : सोनिया रायकवार
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा निवास में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक हुई जिसमें प्रदेश की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने हेतु बिजली निगमों के लिए 26161 ट्रांसफार्मर्स की खरीद को हरी झंडी दी गई. इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत लाइनमैन व सहायक लाइनमैनों की सुरक्षा के लिए 5000 से 7500 की संख्या में टी एंड पी किट की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई.

जीआईएस-बे के निर्माण 

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी द्वारा विभिन्न बिजलीघरों में जीआईएस-बे के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई.

ट्रांसफामर्स की खरीद को हरी झंडी 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नैगोशिएशन करते हुए ट्रांसफार्मर्स व सुरक्षा किट की खरीद तथा जीआईएस-बे के निर्माण कार्य के लिए फर्मों के साथ निर्धारित से भी कम दरों पर सहमति कायम की. एचपीपीसी की बैठक में डीएचबीवीएन के लिए थ्री-फेस के 11केवी/433-250वी, 400 केवीए के 100 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर्स, एचवीपीएनएल के लिए 40/50 एमवीए, 132/33 केवी के 28 पावर ट्रांसफामर्स, 25/33.5 एमवीए, 66/11 केवी के 33 पावर ट्रांसफामर्स तथा यूएचबीवीएनएल के लिए 100 केवीए के 26000 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफामर्स की खरीद को हरी झंडी दी गई.

विशेष टी एंड पी किट खरीदी जाएंगी 

इसके अलावा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत लाइनमैन व सहायक लाइनमैन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा पहली बार 5000 से 7500 की संख्या में विशेष टी एंड पी किट खरीदी जाएंगी जिसमें 14 आइटम होंगे. इनके अलावा हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी द्वारा विभिन्न बिजलीघरों में 81 करोड़ रुपये की लागत से जीआईएस-बे का निर्माण कार्य करवाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई.

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की ओर विशेष ध्यान दे रही है. सरकार का प्रयास है कि जहां जरूरत हों, वहां पर्याप्त संख्या में ट्रांसफामर्स उपलब्ध करवाए जाएं और इमरजेंसी के लिए भी सभी बिजली निगमों के पास पर्याप्त बैकअप मौजूद हो. उन्होंने कहा कि बिजली निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है. इसी के मद्देनजर आज हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में प्रदेश के लिए ट्रांसफामर्स तथा सुरक्षा किट को प्राथमिकता के आधार पर हरी झंडी दी गई है.

संबंधित सामग्री

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026