हरियाणा की विकास योजनाएँ

हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा सरकार ने शहरी विकास, पर्यटन, औद्योगिक ढांचे और कनेक्टिविटी में तेजी लाने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए।

By : रोहन उमक
हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा सरकार ने राज्य में शहरी विकास, औद्योगिक ढांचे, पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में कई अहम फैसलों की तैयारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी से लेकर नांगल चौधरी के लॉजिस्टिक हब और पंचकूला के पर्यटन स्थलों तक विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल सिटी में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं अगले तीन महीने में उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही, विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर के निर्माण की योजना बनाने और पिंजौर हवाई पट्टी के विस्तार के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

करीब 1,000 एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले भौतिक विकास का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सरकार के अनुसार, शेष काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल सिटी के आकार लेने के बाद यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रस्तावित परियोजना में शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थान, मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र और मैरिज पैलेस जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा नमो भारत मेट्रो ट्रेन, विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्रीन लेक की भी योजना है। ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

23 अगस्त से नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब में ट्रेन

नांगल चौधरी में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब को भी सरकार तेजी से तैयार कर रही है। यहां बिजली, सिंचाई, सड़क, बाहरी रेल साइडिंग और आंतरिक रेल यार्ड का काम पूरा हो चुका है। आंतरिक इन-मोशन वे ब्रिज का निर्माण अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री 23 अगस्त को यहां संचालित होने वाली विशेष ट्रेन का स्वागत करेंगे।

नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब

हिसार में औद्योगिक क्लस्टर को मिलेगा विस्तार

हिसार के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, एग्जीबिशन हॉल, लॉजिस्टिक पार्क और मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के साथ डिफेंस एवं एयरोस्पेस, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और गारमेंट-टेक्सटाइल उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना है।

क्लस्टर में एयरपोर्ट के लिए जलापूर्ति और 220 केवी बिजली सब-स्टेशन तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए 1,578 एकड़ भूमि की चारदीवारी का काम भी जारी है।

यादविंद्रा गार्डन में 100 कमरों का होटल, टिक्करताल में एडवेंचर पार्क

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला के यादविंद्रा गार्डन को स्वदेश योजना-2 के तहत विकसित किया जाएगा। इसके नवीनीकरण के साथ यहां वेडिंग, कन्वेंशन और हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं वाला एकीकृत पर्यटन केंद्र विकसित करने की योजना है। यहां 100 कमरों का होटल भी प्रस्तावित है।

इसके अलावा पिंजौर हवाई पट्टी के विस्तार के साथ टिक्करताल में एडवेंचर पार्क विकसित किया जाएगा। थापली के मौजूदा एडवेंचर पार्क को भी और बेहतर बनाने की योजना है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026