झारखंड शूटिंग रेंज निरीक्षण

CM सोरेन ने शूटिंग रेंज में उठाई राइफल, खुद साधा निशाना; बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

झारखंड के शूटिंग रेंज का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वहां की खामियों पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए।

By : रोहन उमक
CM सोरेन ने शूटिंग रेंज में उठाई राइफल, खुद साधा निशाना; बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

CM सोरेन ने शूटिंग रेंज में उठाई राइफल, खुद साधा निशाना; बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

झारखंड के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शूटिंग रेंज की बदहाल स्थिति, आधारभूत सुविधाओं की कमी और रखरखाव में लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 निरीक्षण करते हुए झारखण्ड सीएम सोरेन

शूटिंग रेंज की खामियों पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने शूटिंग उपकरणों, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और आधारभूत ढांचे की समीक्षा की। इस दौरान कई कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी खामियों को तय समय सीमा के भीतर दूर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल परिसरों का नियमित रखरखाव और आधुनिक सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं

खिलाडियों से चर्चा करते हुए सीएम सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शूटिंग रेंज का आधुनिकीकरण किया जाए तथा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और बेहतर आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल शहरी खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से आने वाली प्रतिभाओं को भी बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर सकें।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर और फायर हाइड्रेंट की उपलब्धता की जानकारी ली तथा नियमित मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा उपकरणों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज में मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत कर प्रशिक्षण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शूटिंग राइफल से निशाना भी साधा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित होने के बाद झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

इस मौके पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CAMPA बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया, गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए निर्देश दिए।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026