मसूरी में रोपवे परियोजना की प्रगति

उत्तराखंड के सभी पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए रोपवे परियोजना का विस्तार करने की योजना बनाई है। इससे पर्यटक सुरक्षित और तेजी से यात्रा कर सकेंगे।

उत्तराखंड के सभी पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

मसूरी में रोपवे परियोजना की प्रगति

पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को अब शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत पर्यटक भविष्य में रोपवे के जरिए मसूरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों तक पहुंच सकेंगे। इससे न केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि पर्यटकों को हिमालय और मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता का हवाई नजारा भी देखने को मिलेगा।इसी योजना को अंतिम रूप देने के लिए उत्तराखंड के आवास एवं शहरी विकास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मसूरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कैमल्स बैक रोड, आई हॉस्पिटल क्षेत्र, जार्ज एवरेस्ट, कैंपटी फॉल और कैंट क्षेत्र सहित प्रस्तावित रोपवे रूट का निरीक्षण कर अधिकारियों को परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार की योजना केवल देहरादून से मसूरी तक रोपवे बनाने की नहीं है, बल्कि मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की है। इससे पर्यटक सड़क मार्ग पर निर्भर रहने के बजाय रोपवे के माध्यम से विभिन्न स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे शहर में वाहनों की संख्या कम होगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और पर्यटकों को सुरक्षित, तेज एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही रोपवे की यात्रा के दौरान पर्यटक हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं और मसूरी की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद भी ले सकेंगे।

 डॉ राजेश कुमार, सचिव, आवास एवं शहरी विकास उत्तराखंड

DPR जल्द, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

आवास सचिव ने बताया कि रोपवे परियोजना का अलाइनमेंट पहले ही तय किया जा चुका है। वर्तमान निरीक्षण का उद्देश्य अंतिम तकनीकी बिंदुओं को तय करना है। निरीक्षण के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसे लगभग तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्किंग और पुनर्विकास नीति पर भी काम

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में शहरी विकास को व्यवस्थित बनाने के लिए री-डेवलपमेंट और पुनर्वास नीति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पार्किंग नीति भी बनाई जा रही है। दोनों प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।

वन टाइम सेटलमेंट नीति जल्द होगी लागू

उन्होंने बताया कि मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट नीति लागू करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त दिशा-निर्देश सभी विकास प्राधिकरणों को भेज दिए गए हैं। न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इस नीति को लागू किया जाएगा, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान का रास्ता साफ होगा। आवास सचिव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मसूरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए यातायात, पार्किंग, रोपवे और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026