विवाद बना खूनी संघर्ष

गुरुद्वारा साहिब में किरपान लेकर जाने से रोकना पड़ा भारी, विवाद में चली गोली

पटियाला के गुरुद्वारा में गोलक की गिनती के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हुए।

गुरुद्वारा साहिब में किरपान लेकर जाने से रोकना पड़ा भारी, विवाद में चली गोली

पटियाला के गांव मंडौली स्थित गुरुद्वारा साहिब में गोलक की गिनती के दौरान मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से हथियार निकल आए। घटना में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नायब सिंह समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किरपान लेकर पहुंचे व्यक्ति को प्रधान ने रोका

जानकारी के अनुसार सोमवार को संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में गोलक की गिनती की सेवा चल रही थी। इसी दौरान कमलजीत सिंह हाथ में किरपान लेकर गुरुद्वारा परिसर में पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थे और अक्सर गांव में किरपान लेकर घूम रहे थे।

बाहर जाने को कहा तो बढ़ा विवाद

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नायब सिंह ने कमलजीत सिंह को किरपान के साथ देखा। उन्होंने सुरक्षा और गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाहर जाने और घर लौटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

प्रधान पर किरपान से किए वार

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कमलजीत सिंह ने नायब सिंह पर किरपान से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने प्रधान पर लगातार दो वार किए, जिससे नायब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

आत्मरक्षा में चली गोली

सूत्रों के मुताबिक, हमले के बाद अपनी जान बचाने और आत्मरक्षा में नायब सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली कमलजीत सिंह के पेट में जा लगी। गोली चलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल कमलजीत सिंह और नायब सिंह को तत्काल पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और गोली चलाने की परिस्थितियां क्या थीं। घटनास्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026