राहत खबर उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड के 9 लाख 87 हजार से ज्यादा पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की। विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9,87,017 लाभार्थियों के खातों में DBT के जरिए कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। 

वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन

समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, वृद्धावस्था पेंशन के 6,15,628 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 92.34 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों के खातों में 1,500 रुपये की दर से कुल 35.54 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 1,500 रुपये की दर से कुल 13.36 करोड़ रुपये दिए। किसान पेंशन के 27,288 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 3.2 करोड़ और परित्यक्ता पेंशन के 8,284 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से करीब 99.41 लाख रुपये दिए गए। 

SNA स्पर्श प्रणाली के तहत भुगतान 

भरण-पोषण अनुदान के 7,383 लाभार्थियों को 700 रुपये की दर से 51.68 लाख रुपये दिए। तीलू रौतेली पेंशन के 2,196 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 26.35 लाख और बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से करीब 1.52 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि कुल लाभार्थियों में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को नई SNA स्पर्श प्रणाली के तहत भुगतान किया जा रहा है।

पेंशन के लिए न लगाने पड़े चक्कर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन की राशि वक्त पर और पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग व्यक्ति को पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हर पात्र नागरिक को सम्मान के साथ, समय पर और बिना परेशानी उसका अधिकार मिले, यही सरकार का संकल्प है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026