Jyoti Kalash Temple CG: ऐसा अनोखा मंदिर जो मिट्टी के कलश और दियों से है बना!

jyoti-kalash-temple-cg-temple-made-of-clay-kalash-and-jyoti

Jyoti Kalash Temple CG: ऐसा अनोखा मंदिर जो मिट्टी के कलश और दियों से है बना!

jyoti kalash temple cg ऐसा अनोखा मंदिर जो मिट्टी के कलश और दियों से है बना

Jyoti Kalash Temple CG: छत्तीसगढ़ अपने सांस्कृतिक , धार्मिक और ऐताहासिक धरोहरों का संगम माना जाता है, यहां कई अनोखे, रहस्यमयी मंदिर है, जो अपने अद्भुत कलाकृतियों और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए काफी प्रसिद्ध है, इनमें से एक ऐसा अनोखा मंदिर है जिसे मिट्टी की कलश से बनाया गया है। Read More: Unique Shiva Temple of CG: पाली में ऐसा मंदिर जहां गर्भगृह में 3 शिवलिंग एक साथ हैं विराजमान…

कहां है ये मंदिर?

यह मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर धमधा क्षेत्र में है, यहां भगवान हनुमान के भजन भक्तों के कानों में गूंजते है। यहां इतने शोर होने के बाद भी चारों तरफ सकारात्मक वातावरण और शांति की अनुभूति होती है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां पत्थर, सीमेंट किसी का उपयोग नहीं किया गया है।

मंदिर में विराजमान है संकटमोचन

आपने संगमरमर के पत्थर, लकड़ी, पत्थर के कई मंदिर देखे होंने लेकिन यह मिट्टी के कलश और दीये से बना मंदिर है और इस मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर को ज्योति कलश मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि दूर - दूर दूसरे राज्यों से भी भगवान के दर्शन करने आते हैं।

कितनी है मंदिर की लंबाई?

इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 55 फीट है, बताया जाता है कि इस मंदिर को गांव के लोगों ने मिलकर बनाया है। यहां भगवान के दर्शन करने से मात्र से सुकून की अनुभूति होती है। मंदिर की आकृति देखकर श्रद्धालु हैरान रह जाते हैं। मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त यहां भगवान हनुमान के दर्शन करने आते हैं, उनके सारे कष्ट और उनके जीवन की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।

कलश से बनाने के पीछे का रहस्य

स्थानीय निवासी बताते है क, यहां दिवाली और नवरात्र के समय भक्त खूब दीपक और कलश जलाते थे, और बाद में जब धार्मिक पर्व खत्म हो जाए तो वो मिट्टी के कलश और दियों को नदी में प्रवाहित कर देते थे, जिससे कलश नदी के किनारे आ जाते थे, इससे उसमें लोगों का पैर लगता था, जिससे पूजा सामग्री का अपमान होता था। इस वजह से गांव के लोगों ने तय किया कि इन कलश को विसर्जित नहीं करेंगे बल्कि इन कलशो का उपयोग मंदिर बनाने में किया जाएगा इससे कलश का इस्तेमाल भी हो जाएगा और यह पू्ज्यनीय भी रहेंगे।
15 साल पुराना यह ज्योति कलश मंदिर...
छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित यह मंदिर लगभग 15 साल पुराना है, इस मंदिर में अब तक लगभग 1.5 लाख ज्योति कलशों का उपयोग किया जा चुका है, यहां लोग छत्तीसगढ़ के अलावा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिसा से भी भक्त दर्शन करने आते हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।