GT Vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर बिखर गई।
साई सुदर्शन और सुंदर की शानदार फिफ्टी
पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से साईं सुदर्शन और सुंदर दोनों ने क्या कमाल की पारी खेली। साईं सुदर्शन ने 44 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 33 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 ठोकी फिर आउट हो गए। इनके अलावा टीम के कप्तान शुभमन गिल 5 रन और निशांत 22 रन बनाकर आउट हो गए। । इसी के साथ टीम ने 5 विकेट गवांकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया।

हैदराबाद से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट झटके। इनके अलावा पैट कमिंस को 1 विकेट लिया।
SRH की शर्मनाकर हार
SRH से उम्मीद नहीं की थी आज वैसी पारी खेली। टीम से ना तो आज अभिषेक शर्मा चले ना ही ईशान किशन और पैट कमिंग्स ने सबसे ज्यादा रन 19 रन बनाए। इनके अलावा किसी भी प्लेयर ने 20 से ज्यादा रन नहीं बनाए। ट्रैविस हेड 0 रन पर पवेलियन लौट गए। वहीं अभिषेक शर्मा 6 रन, ईशान किशन 11 रन, क्लासेन 14 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे ही धीरे- धीरे
15वें ओवर तक पूरी टीम बिखर गई और इसी के साथ SRH को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

GT की ओर से कासिगो रबाड़ा और जैसन होल्डर ने 3-3 विकेट चटकाएं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और राशिद, मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटके।
पॉइट्ंस टेबल पर स्थान
इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई। वहीं सनराजइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा।
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।
इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड।