कार्रवाई

बिहार बंद के दौरान हिंसा करने वालों पर एक्शन, पटना से सबसे ज्यादा अरेस्ट 

NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पटना समेत अन्य जिलों में हिंसा करने वालों पर बिहार पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। 

By Rani Thakur
बिहार बंद के दौरान हिंसा करने वालों पर एक्शन, पटना से सबसे ज्यादा अरेस्ट 

बिहार बंद के दौरान हिंसा करने वालों पर एक्शन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पटना समेत अन्य जिलों में हिंसा करने वालों पर बिहार पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर उपद्रव में शामिल संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की है। 

पुलिस की यह कार्रवाई शनिवार को बिहार बंद के दौरान हिंसा को लेकर हुई है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को 5 जिलों में 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पटना में सबसे ज्यादा 258 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सारण में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। सारण में पुलिस ने 30 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, सासाराम में 35 लोगों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। जबकि सीतामढ़ी में 159 उपद्रवियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की है, जिसमें से अब तक 15 को गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं किशनगंज जिले के बहादुरगंज में दो प्राथमिकी दर्ज कर 22 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। भागलपुर में 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्णिया में उपद्रव करने वाले 27 नामजद एवं 250 अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके अलावा लखीसराय में एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पहचान के लिए 19 की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।