न्यूज़11 भारत
रांची डेस्क: पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है. सूचना पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास छापेमारी की. पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रही महिला को महिला चौकीदार की मदद से पकड़ा गया. तलाशी में उसके हैंडबैग से ब्राउन शुगर, मोबाइल और 20 हजार रुपये बरामद हुए. गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह रांची के विभिन्न इलाकों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करती थी. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त, नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नशे के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद... महिला गिरफ्तार
पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है.