सरकार की पहल

बिहार के इस मंदिर कॉरिडोर परियोजना की बढ़ी रफ्तार, काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर हो रहा निर्माण

बाबा गरीबनाथ मंदिर को भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कॉरिडोर परियोजना ने गति पकड़ ली है।

By Rani Thakur
बिहार के इस मंदिर कॉरिडोर परियोजना की बढ़ी रफ्तार, काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर हो रहा निर्माण

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर को भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कॉरिडोर परियोजना ने गति पकड़ ली है। शनिवार को पर्यटन विभाग की टीम ने नगर आयुक्त के साथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा विकास

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, आसपास की सड़कों और प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्र का जायजा लिया। बताया गया है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

साहू पोखर से जुड़ेगा मंदिर

प्रस्तावित योजना के अनुसार बाबा गरीबनाथ मंदिर को साहू पोखर से जोड़ते हुए एक भव्य कॉरिडोर का निर्माण होगा। वहीं, छाता बाजार से माखन साह चौक तक विभिन्न आधारभूत विकास कार्य भी किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीर्थयात्री भवन, आधुनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल, छायादार विश्राम स्थल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

पोखर और घाट का सौंदर्यीकरण

परियोजना के तहत शिवालय मंदिर परिसर स्थित पोखर और घाट का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही वहां भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। इससे धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से क्षेत्र का आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है।

तैयार होगी रिपोर्ट

स्थल निरीक्षण के बाद पर्यटन विभाग की टीम वापस लौट गई। अब निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। उसके बाद परियोजना की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।