बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच एक बार फिर बिहार की तरफ मुड़ गई है। इस मामले CBI ने बक्सर सेंट्रल जेल में बंद कैदी से पूछताछ की है।

By Rani Thakur
बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच एक बार फिर बिहार की तरफ मुड़ गई है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बक्सर सेंट्रल जेल में बंद कैदी से पूछताछ की है। मिली जानकारी के अनुसार CBI की दिल्ली टीम गुरुवार को बक्सर सेंट्रल जेल पहुंची और वहां बंद एक आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई। इस कार्रवाई के बाद हत्याकांड के तार बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की बात कही जा रही है। 

रिमांड पर लिया गया आरोपी संजय राय

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र स्थित मतसा गांव के रहने वाले आरोपी संजय राय को रिमांड पर लिया गया है। यह कुछ दिनों से शराब तस्करी के केस में बक्सर सेंट्रल जेल में बंद था। सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान CBI को ऐसे कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनसे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उसकी संलिप्तता सामने आई है। बता दें कि बंगाल चुनाव रिजल्ट के दो दिनों बाद, 6 मई को नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में 42 साल के चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था संजय राय 

आरोपी संजय राय को 11 मई को राजपुर पुलिस ने यूपी की सीमा से लगे सायर घाट से शराब के साथ गिरफ्तार किया था। रूटीन जांच के तहत उसकी गिरफ्तारी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर शराब जब्त किया था।  

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।