विद्यार्थियों का समर्थन 

बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का पेपर लीक पर तंज, कहा - देश के लिए महामारी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश में पेपर लीक अब एक गंभीर राष्ट्रीय संकट का रूप ले चुका है। यह करोड़ों युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है।<br/>

By Rani Thakur
बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का पेपर लीक पर तंज, कहा - देश के लिए महामारी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संवाददाता सम्मेलन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पेपर लीक अब एक गंभीर राष्ट्रीय संकट का रूप ले चुका है। यह केवल परीक्षा की गोपनीयता का उल्लंघन नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है।

छात्र-छात्राओं के सामने भविष्य का संकट

उन्होंने कहा कि पूरे देश में पिछले दस वर्षों में पेपर लीक की 150 घटनाएं हुई है और इससे निराश होकर सौ से अधिक छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। लाखों छात्र-छात्राओं के सामने भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। छात्र अपना सबसे बहुमूल्य समय, ऊर्जा और कठिन परिश्रम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगाते हैं, लेकिन ठीक उसी समय पेपर लीक करने वाले गिरोह और उन्हें संरक्षण देने वाले लोग परीक्षाओं का सौदा कर छात्रों के सपनों को कुचल देते हैं।

छात्राओं के साथ है कांग्रेस पार्टी 

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर के छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस अन्याय के खिलाफ उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन खड़ा किया है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष

उन्होंने कहा कि अब देश का युवा जाग चुका है। वह अपने भविष्य को किसी "पेपर लीक प्रधान" के भरोसे दांव पर नहीं लगाएगा। कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता असितनाथ तिवारी, सेवादल के चेयरमैन डॉ संजय यादव, पंकज यादव, वसीम अख्तर अंसारी मौजूद थे।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।