बिहार में दिनदहाड़े लूट

Bihar Crime : पटना में दिनदहाड़े छिनतई, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

पटना में अपराधियों ने सोने की चेन छीनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह धनरूआ थाना क्षेत्र के दरधा पुल के पास की है।<br/>

By Rani Thakur
Bihar Crime : पटना में दिनदहाड़े छिनतई, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

छिनतई का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना में अपराधियों ने सोने की चेन छीनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह धनरूआ थाना क्षेत्र के दरधा पुल के पास की है। पैर में गोली लगने से घायल युवक को आसपास के लोगों ने फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र निवासी गोप कुमार (30) के रूप में हुई है। 

सोने की चेन छीनने का विरोध करने पर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार 'घायल गोप कुमार पटना में सब्जी बेचने का काम किया करता है। बुधवार की सुबह वह एक ऑटो से अरवल से पटना जा रहा था। जब वह दरधा पुल के नजदीक पहुंचा तो एक बाइक पर दो अपराधी आए और चेन छीनने का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोप कुमार पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

पैर में लगी गोली, युवक खतरे से बाहर

घटना की सूचना मिलते ही धनरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को फौरन इलाज के लिए धनरूआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया है। हालांकि, चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रह है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।