बिहार में डीएल बनाने का नया नियम

Bihar Driving License New Rule: बिहार में अब ऐसे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जल्द लागू होगा नया नियम

बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस का नया नियम बहुत जल्द लागू होने जा रहा है। मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के बाद ही परिवहन विभाग से डीएल बनेगा।

By Rani Thakur
Bihar Driving License New Rule: बिहार में अब ऐसे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जल्द लागू होगा नया नियम

बिहार में डीएल बनाने का नया नियम

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए नये नयम बनने जा रहे हैं। बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की पटना में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है कि आगे से मोटर ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जमा करने पर ही डीएल जारी किया जाएगा। इसके लिए सरकार बिहार मोटरगाड़ी नियमावली में महत्वपूर्ण संशोधन करेगी। नियमालवी में बदलाव के बाद आवेदकों को लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) का ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए राज्य में निबंधित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र जमा करना सबसे जरूरी होगा। डीएल के नए नियम और नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर ट्रेनिंग देना है।

बिहार में 41 रजिस्टर्ड ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल 

बता दें कि बिहार में इस समय लगभग 41 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल रजिस्टर्ड हैं, जहां प्रशिक्षक आधुनिक मानकों के अनुरूप ड्राइविंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस बैठक में कुल 66 मोटर वाहन चालन प्रशिक्षण संस्थान खोलने की स्वीकृति दी गई है। जिसमें से 41 खुल चुके हैं जबकि 25 निर्माणाधीन है। वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी जिलों का वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। सड़क सुरक्षा से संबंधित रोड सेफ्टी गाइडलाइन भी तैयार कर सभी जिलों को भेज दिया गया है। 

सुरक्षित यातायात के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षित चालक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। एलएमवी लाइसेंस के लिए मान्यता प्राप्त ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान का प्रमाण पत्र अनिवार्य करना सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।