ट्रांसफर

एक्शन मोड में बिहार सरकार, इस विभाग में 20 अधिकारियों का तबादला 

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस कड़ी में 20 अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और बंदोबस्त पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 

By Rani Thakur
एक्शन मोड में बिहार सरकार, इस विभाग में 20 अधिकारियों का तबादला 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
 बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस कड़ी में 20 अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और बंदोबस्त पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। अधिसूचना के मुताबिक कई जिलों के अंचल अधिकारियों को नए जिलों में तबादला किया गया है। 

इस कड़ी में गया, पटना, दरभंगा, मुंगेर, नालंदा, सारण, शिवहर समेत कई जिलों में परिवर्तन किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है।

अगली सूचना तक सभी अधिकारियों को नए पद पर काम करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। 
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।