बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 11 IAS अफसरों का तबादला किया है। दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव बने और अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय की जिम्मेदारी मिली है।

By Anshuman Parashar
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक गतिशील और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए नौकरशाही में एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और उनके विभागों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल से राज्य प्रशासन की कार्यशैली में नई गति आएगी।

दीपक कुमार सिंह को राजभवन की कमान, संभालेंगे अहम जिम्मा

1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार सिंह वर्तमान में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर तैनात हैं। नई जिम्मेदारी के साथ-साथ वे अपने वर्तमान पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय की जिम्मेदारी

1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कुंदन कुमार संभालेंगे गृह विभाग, बी. राजेन्दर को निगरानी का जिम्मा

  • डॉ. बी. राजेन्दर: सामान्य प्रशासन विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी डॉ. बी. राजेन्दर को अब अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • कुंदन कुमार: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नए चेहरे

  • सीमा त्रिपाठी: इन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • इनायत खान: इन्हें इसी विभाग (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

आवास बोर्ड और वित्त विभाग में भी बदलाव

  • राजीव कुमार श्रीवास्तव: इन्हें बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक (MD) पद से हटाकर अब वित्त विभाग में अपर सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई है।

  • निलेश रामचंद्र देवरे: राजीव कुमार श्रीवास्तव के हटने के बाद, निलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन अधिकारियों के पोर्टफोलियो में भी हुआ फेरबदल

  • संजय कुमार सिंह: इन्हें जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से अब मुक्त कर दिया गया है।

  • अरविंद कुमार वर्मा: इन्हें उद्योग विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।