बिहार में भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, 10 और अंचल अधिकारी नापे गए, अब तक 42 CO पर गिरी गाज

बिहार के भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल के हंटर से 10 और CO नापे गए। अब तक कुल 42 अंचल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही में गाज गिरी है। CO अंजलि कुमारी को बर्खास्त करने की अनुशंसा हुई है।

By Anshuman Parashar
बिहार में भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, 10 और अंचल अधिकारी नापे गए, अब तक 42 CO पर गिरी गाज

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क( अस्मित, पटना) बिहार में जमीन रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के नाम पर मनमानी करने वाले अंचल अधिकारियों (CO) के खिलाफ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का हंटर लगातार चल रहा है। विभाग ने भ्रष्टाचार, कार्य में गंभीर अनियमितता और घोर लापरवाही के आरोपों में 10 और अंचल अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस नए एक्शन के बाद अब तक गाज गिरने वाले अंचल अधिकारियों की कुल संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

घूसखोरी और मनमानी पर सख्त चोट: CO अंजलि कुमारी को नौकरी से निकालने की तैयारी

मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश पर इस बार अंचल अधिकारी अंजलि कुमारी पर सबसे करारी गाज गिरी है। उनके खिलाफ मिले भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूतों के बाद उन्हें सरकारी सेवा से सीधे बर्खास्त (Dismiss) करने की मजबूत अनुशंसा कर दी गई है। विभाग ने साफ संदेश दे दिया है कि जनता को परेशान करने वाले और रिश्वतखोरी में डूबे अफसरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अंचल अधिकारी सोनी कुमारी की विदाई का पहले ही बन चुका है रास्ता

यह पहली बार नहीं है जब किसी अंचल अधिकारी को सीधे नौकरी से निकालने की तैयारी की गई हो। इससे पहले भी एक और अंचल अधिकारी सोनी कुमारी के खिलाफ लगे संगीन आरोपों की जांच के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश विभाग द्वारा की जा चुकी है। दागी और भ्रष्ट अधिकारियों को विभाग से बाहर का रास्ता दिखाने का यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पहले 32 और अब 10; विभाग में मचा हड़कंप, रडार पर कई और अफसर

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग पहले ही 32 अंचल अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुका था। अब नए सिरे से 10 और अधिकारियों को लपेटे में लिए जाने के बाद यह आंकड़ा 42 पहुंच गया है। विभाग के कड़े रुख को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कई और दागी अधिकारी मंत्री के रडार पर आ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, राजस्व विभाग में 10 और अधिकारी नपे

बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, राजस्व विभाग में 10 और अधिकारी नपे

भ्रष्टाचार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का महा-एक्शन। रिश्वतखोरी और दाखिल-खारिज में गड़बड़ी पर 10 और अफसरों पर गिरी गाज। एक महीने में 60 कर्मचारियों पर हो चुकी है कार्रवाई।