Bihar News: अब मात्र इतने घंटों में होगा बिजली की शिकायतों का समाधान, जानिए क्या है सरकार की तैयारी

बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप लगाया जाएग। यहां मिली शिकायतों का 72 घंटे के अंदर समाधान कर लिया जाएगा। <br/><br/>

By Rani Thakur
Bihar News: अब मात्र इतने घंटों में होगा बिजली की शिकायतों का समाधान, जानिए क्या है सरकार की तैयारी

आरा नगर निगम में लगा उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (संजय श्रीवास्तव, आरा): बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के जल्द एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शीर्ष प्रबंधन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में उपभोक्ता शिकायत निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगेगी शिविर

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (आरा) निखिल कुमार ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक निर्धारित दिनों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को भी यह शिविर आरा नगर निगम में लगाया गया है। इसमें बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों एवं समस्याओं का समाधान, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं जैसे झुका हुआ पोल, ढीले तार, कम वोल्टेज एवं खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाएगा।

इन समस्य़ाओं का भी होगा समाधान

इसके अलावा नए विद्युत कनेक्शन एवं नाम परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा, स्मार्ट प्री-पेड मीटर से संबंधित शिकायतों का समाधान, कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत आवेदन एवं मार्गदर्शन सहित अन्य बिजली संबंधी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए 72 घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस शिविर में नगर आयुक्त अंजू कुमारी, एसडीओ आलोक कुमार, लाइनमैन नरेश कुमार, गोलू कुमार सहित काफी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे।

 

 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।