RJD का प्रदर्शन

Bihar News: डिटेन होने के बाद तेजस्वी यादव का बयान, कहा- जनता सरकार से... 

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार पर उतरे। वो लोकभवन मार्च के लिए जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले।

By Rani Thakur
Bihar News: डिटेन होने के बाद तेजस्वी यादव का बयान, कहा- जनता सरकार से... 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग मामले को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। तेजस्वी लोकभवन मार्च के लिए जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ डाकबंगाल पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर तेजस्वी और उनके समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया गया। तेजस्वी ने कहा कि मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है उसका जाना तय है।

कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकी हैं। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले रखा है। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर भी पहुंचे। ASP लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया है कि झंडे का सम्मान करना है और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है।

मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, AK 47 चलाने का अधिकार किसने दिया। छात्रों पर गोली चली। हम घायल छात्रों से मिलने भी गए थे। राज्यसभा में किरण रिजूजू जी ने जवाब दिया कि गोली नहीं चली है। बिहार सरकार के हलफनामे में यह स्पष्ट है गोली चलाई गई है। बिना आदेश के AK 47 कैसे चली, इसका सरकार जवाब दे।

सीवान के DM और SP के तबादले पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमारी मांग निलंबन की है, सिर्फ अदला-बदली से कुछ नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

शेरघाटी थाना कांड संख्या 948/22 में हत्या के नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। 

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर को धमकी, चार्जशीट दाखिल

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर को धमकी, चार्जशीट दाखिल

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) पश्चिमी स्नेहा कुमारी को कथित धमकी देने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार के इस शहर में आज से लगेगा रोजगार मेला 

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार के इस शहर में आज से लगेगा रोजगार मेला 

पटना में सबसे बड़ा रोजगार मेला लग रहा है। खास बात यह भी है कि बिना पंजीकरण के आयोजन में बेरोजगारों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। 

Bihar News: मामूली विवाद ने लिया भयावह रूप, भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट 

Bihar News: मामूली विवाद ने लिया भयावह रूप, भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट 

गुरुआ थाना क्षेत्र के चुणुक बिगहा बरवाडीह मोड़ के समीप देर रात एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में मृतक की पहचान चुणुक बिगहा निवासी बदूलाल चौधरी के रूप में हुई है। 

शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, बीपीएससी आज जारी करेगा टीआरई 4 का विज्ञापन

शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, बीपीएससी आज जारी करेगा टीआरई 4 का विज्ञापन

लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर देगा।