नवविवाहिता की मौत

बिहार में पेड़ से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में बुधवार को नवविवाहिता पुतुल कुमारी (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उसका शव गांव के पास बरगद के पेड़ से लटका मिला।

By Rani Thakur
बिहार में पेड़ से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक राज / गया जी:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में बुधवार को नवविवाहिता पुतुल कुमारी (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उसका शव गांव के पास बरगद के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और एसआई इमरान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया।

पुतुल की शादी करीब चार महीने पहले जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव निवासी सिकंदर मांझी से हुई थी। ग्रामीणों के बीच उसके प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा है। इसी वजह से उसके मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

मृतका के मामा मिंटू मांझी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया। वहीं पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने पुतुल का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल व लोकेशन खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

शेरघाटी थाना कांड संख्या 948/22 में हत्या के नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। 

बिहार के थाने में अवैध वसूली का मामला, थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

बिहार के थाने में अवैध वसूली का मामला, थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

गोपालगंज के जादोपुर थाना में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। 

पश्चिम चंपारण में गंडक का कहर, मधुबनी के चिउंरही गांव में डूबे 50 मकान

पश्चिम चंपारण में गंडक का कहर, मधुबनी के चिउंरही गांव में डूबे 50 मकान

पश्चिम चम्पारण के मधुबनी प्रखंड के चिउंरही गांव के 50 घर को गंडक के तेज बहाव ने डुबो दिया है। 

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर को धमकी, चार्जशीट दाखिल

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर को धमकी, चार्जशीट दाखिल

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) पश्चिमी स्नेहा कुमारी को कथित धमकी देने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

Bihar News:  वंदे मातरम् के दौरान बातचीत का आरोप, समस्तीपुर में SHO पर कार्रवाई की मांग

Bihar News: वंदे मातरम् के दौरान बातचीत का आरोप, समस्तीपुर में SHO पर कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के दौरान उजियारपुर थाना के SHO अजीत कुमार पर लगातार बातचीत करने का आरोप लगाया गया है।