कूरियर बॉय बनकर व्हाट्सएप हैक करने वाले गिरोह का खुलासा, नवादा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार

नवादा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। कूरियर सेवा के नाम पर और व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर SIT ने वारिसलीगंज में की कार्रवाई, 5 मोबाइल बरामद। रहें सावधान।

By Anshuman Parashar
कूरियर बॉय बनकर व्हाट्सएप हैक करने वाले गिरोह का खुलासा,  नवादा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो शातिरों को दबोच लिया है। एसपी अभिनव धीमान के दिशा-निर्देशों पर पुलिस की विशेष टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। ये अपराधी न केवल कूरियर कंपनी के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे थे, बल्कि व्हाट्सएप हैक करके भी ठगी का खेल खेल रहे थे।

व्हाट्सएप हैकिंग और 'ब्लू डॉट' का झांसा

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। ये अपराधी खुद को 'ब्लू डॉट' कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को पार्सल डिलीवरी के बहाने झांसा देते थे। इसके अलावा, ये पीड़ित के मोबाइल पर एक खतरनाक 'एपीके' फाइल भेजते थे, जिसके डाउनलोड होते ही यूजर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाता था। व्हाट्सएप हैक करने के बाद ये अपराधी पीड़ितों के परिजनों को आपातकालीन स्थिति का हवाला देकर रुपयों की मांग करते थे।

वारिसलीगंज से हुई गिरफ्तारी

साइबर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी की निगरानी में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में छापेमारी की, जहाँ से इन दोनों अपराधियों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौतम कुमार (22 वर्ष, पिता अरविंद विश्वकर्मा) और दीपक कुमार (25 वर्ष, पिता प्रकाश तांती) के रूप में हुई है, जो बलवापर गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ये ठगी के लिए करते थे।

पुलिस की अपील: रहें सावधान

नवादा पुलिस ने इस गिरफ्तारी को साइबर सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी माना है। फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को क्लिक न करें और कूरियर के नाम पर आने वाली किसी भी संदिग्ध कॉल्स या संदेश से सचेत रहें।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।