CSBC final result 2026: बिहार पुलिस भर्ती में युवाओं का जलवा, 17 लाख अभ्यर्थियों के बीच 19,838 ने मारी बाजी

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

By sawan kumar

CSBC final result 2026: बिहार पुलिस भर्ती में युवाओं का जलवा, 17 लाख अभ्यर्थियों के बीच 19,838 ने मारी बाजी

CSBC final result 2026

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) / पटना -   केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में कुल 19,838 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिससे यह राज्य की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो गई।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार पुलिस और BSAP में 19,838 पदों पर भर्ती
  • 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
  • 7,312 महिला और 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन
  • 20 जून से 19 जुलाई 2026 तक होगा योगदान

लाखों अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा

भर्ती प्रक्रिया में कुल 17,06,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13,30,121 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा के बाद 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। PET में कुल 79,932 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 50,477 पुरुष, 29,426 महिलाएं और 29 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल थे।

पुरुषों के साथ महिलाओं और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी सफलता

अंतिम चयन सूची में कुल 19,838 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इनमें बिहार पुलिस के लिए 16,852 और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के लिए 2,986 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में 12,509 पुरुष, 7,312 महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा 332 प्रशिक्षित गृह रक्षक और 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी चयन सूची में स्थान मिला है।

सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व

फाइनल रिजल्ट में सामान्य वर्ग के 7,935 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं EWS वर्ग से 1,983, पिछड़ा वर्ग से 2,381, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 3,571, अनुसूचित जाति से 3,174 और अनुसूचित जनजाति से 199 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। पिछड़ा वर्ग महिला कोटे से 595 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 के बीच योगदान देना होगा। नियुक्ति से पहले सभी उम्मीदवारों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें - देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर सम्राट चौधरी का बयान, कहा- हरित विकास को मिलेगी नई रफ्तार

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार