बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, लालू परिवार की करीबी रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का दामन

लालू परिवार की करीबी रहीं आरजेडी नेता रितु जायसवाल 26 मई को बीजेपी में शामिल होंगी. टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत की थी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उन्हें सदस्यता दिलाएंगे.

By Anshuman Parashar
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, लालू परिवार की करीबी रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का दामन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कद्दावर और तेजतर्रार महिला नेता रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रही हैं। कभी लालू प्रसाद यादव के परिवार और आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व की बेहद खास और भरोसेमंद मानी जाने वाली रितु जायसवाल का जाना विपक्षी खेमे के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगा मिलन समारोह; संजय सरावगी दिलाएंगे सदस्यता

रितु जायसवाल की एंट्री को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 26 मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी खुद मौजूद रहेंगे और रितु जायसवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर बीजेपी परिवार में उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी मंच पर रहने की संभावना है।

टिकट न मिलने से उपजी थी नाराजगी; बगावत कर निर्दलीय भी लड़ चुकी हैं चुनाव

रितु जायसवाल की इस नाराजगी और पाला बदलने की पटकथा काफी समय पहले ही लिख दी गई थी। आरजेडी में रहते हुए टिकट वितरण को लेकर उनकी पार्टी नेतृत्व से दूरियां बढ़ गई थीं। जब मनमुताबिक सीट से उन्हें टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया था और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरकर आरजेडी के समीकरणों को चुनौती दी थी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही किसी नए राजनीतिक ठिकाने की तलाश में हैं।

रितु के आने से एनडीए को मिलेगी मजबूती; महिला वोट बैंक पर बीजेपी की नजर

रितु जायसवाल की छवि एक पढ़ी-लिखी, जमीनी और सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाली प्रखर नेत्री की रही है। मुखिया के रूप में उनके कार्यों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है। ऐसे में उनके बीजेपी में शामिल होने से न सिर्फ सीमांचल और आसपास के इलाकों में पार्टी मजबूत होगी, बल्कि महिला मतदाताओं के बीच भी बीजेपी अपनी पैठ और गहरी कर सकेगी।

संबंधित सामग्री

आंसू छलके, तबीयत बिगड़ी, तो झुकी RJD; जानें क्यों शिवचंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर कर मान-मनौव्वल में जुटी पार्टी

आंसू छलके, तबीयत बिगड़ी, तो झुकी RJD; जानें क्यों शिवचंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर कर मान-मनौव्वल में जुटी पार्टी

MLC टिकट न मिलने से नाराज राजद के बड़े दलित नेता शिवचंद्र राम का इस्तीफा पार्टी ने ठुकरा दिया है। भावुक होकर रोने और तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती नेता को मनाने में अब राजद जुट गई है।

ढाई करोड़ की लैंड क्रूजर से नामांकन का पर्चा भरने पहुंचे पावर स्टार, पवन सिंह समेत इन चेहरों ने भी किया नॉमिनेशन

ढाई करोड़ की लैंड क्रूजर से नामांकन का पर्चा भरने पहुंचे पावर स्टार, पवन सिंह समेत इन चेहरों ने भी किया नॉमिनेशन

बिहार MLC चुनाव के आखिरी दिन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और ₹2.5 करोड़ की गाड़ी से पहुंचे पवन सिंह समेत NDA के 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. विपक्ष से केवल RJD के सुनील सिंह नामांकन करने पहुंचे.

विधायक अनंत सिंह से जुड़ा गोपालगंज कांड अब CID के हवाले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई थी पुलिस

विधायक अनंत सिंह से जुड़ा गोपालगंज कांड अब CID के हवाले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई थी पुलिस

विधायक अनंत सिंह से जुड़े मीरगंज थाना के मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। शुक्रवार को यह फैसला हुआ। 2-3 मई के कार्यक्रम में समर्थकों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर विधायक समेत 9 पर केस हुआ

'दो-दो डिप्टी सीएम फिर भी बिहार भगवान भरोसे!' तेजस्वी यादव ने विधायकों को बताया उलूल-जुलूल

'दो-दो डिप्टी सीएम फिर भी बिहार भगवान भरोसे!' तेजस्वी यादव ने विधायकों को बताया उलूल-जुलूल

तेजस्वी ने सरकार को घेरा मंत्रियों के दोहरे आवास और बिजली बिल में बढ़ोत्तरी पर उठाए सवाल। बोले- मंत्रिमंडल में अपराधी भरे हैं, सीएम के केस भी रफा-दफा हो रहे। क्या यही सपनों का बिहार है?

'बिना चुनाव लड़े बन गए मंत्री, अब BJP न बोले परिवारवाद पर',  तेजस्वी यादव का PM मोदी पर सीधा हमला

'बिना चुनाव लड़े बन गए मंत्री, अब BJP न बोले परिवारवाद पर', तेजस्वी यादव का PM मोदी पर सीधा हमला

तेजस्वी यादव का सम्राट कैबिनेट पर सीधा हमला बिहार में 6 महीने में 2 CM देखे, बीजेपी अब परिवारवाद पर न बोले। 17 मंत्रियों की लिस्ट और TRE-4 लाठीचार्ज पर सरकार को घेरा; बताया- बिहार भगवान भरोसे।