बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे ही होगी पढ़ाई, जाने कब से जारी होगा नया शेड्यूल

बिहार के स्कूलों में शनिवार को फिर 'हाफ डे' लागू होगा. शिक्षा विभाग 31 मई तक नया आदेश जारी कर सकता है. इससे पौने 6 लाख शिक्षकों और करोड़ों बच्चों को लंबे वर्किंग आवर्स से बड़ी राहत मिलेगी.

By Anshuman Parashar
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे ही होगी पढ़ाई, जाने कब से जारी होगा नया शेड्यूल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के सरकारी विद्यालयों के समय चक्र में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार अब शनिवार को पूरे दिन पढ़ाई कराने के नियम को बदलने के मूड में है। विभागीय गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, शनिवार को सिर्फ हाफ डे (आधे दिन) ही क्लास चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। अफसर अब इसके क्रियान्वयन के खाके को अंतिम रूप दे रहे हैं और उम्मीद है कि 31 मई से पहले इसकी नई समय सारणी दुनिया के सामने होगी।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे घोषणा; विभागीय समीक्षा में लगी मुहर

इस नए नियम को अमलीजामा पहनाने के लिए सचिवालय में एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जिसमें बच्चों और शिक्षकों के साप्ताहिक बोझ को कम करने पर सहमति बनी। बहुत जल्द शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी खुद प्रेस के सामने आकर इस सहूलियत का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से पढ़ाई का माहौल और अधिक व्यावहारिक और तनावमुक्त हो सकेगा।

सवा पांच लाख से अधिक गुरुजी और करोड़ों बच्चों का तनाव होगा छू मंतर

पिछले कुछ समय से लागू कड़े और लंबे शेड्यूल के कारण क्लासरूम का माहौल थोड़ा बोझिल होने लगा था। लगातार 6 दिन की फुल टाइमिंग से बच्चे शारीरिक रूप से थक रहे थे और शिक्षक संगठनों की तरफ से भी इस कटौती की मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब इस नए फैसले से प्रदेश के पौने छह लाख से ज्यादा शिक्षकों और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करोड़ों छात्र-छात्राओं को मानसिक सुकून मिलेगा।

आखिर शनिवार की इस कटौती से क्या-क्या बदल जाएगा?

  • हाफ डे मिलने से टीचरों को बच्चों की कॉपियां जांचने, पूरे हफ्ते का प्रोग्रेस कार्ड तैयार करने और अगले हफ्ते के सिलेबस की प्लानिंग करने का मौका मिलेगा।

  • हफ्ते के आखिरी दिन जल्दी छुट्टी मिलने से छोटे बच्चों को खेलने-कूदने और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज के लिए वक्त मिल सकेगा, जिससे उनका मानसिक विकास बेहतर होगा।

  • जो शिक्षक अपने घर से काफी दूर देहाती इलाकों में तैनात हैं, उन्हें वीकेंड पर अपने परिवार के पास लौटने और घर के जरूरी कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा टाइम मिल जाएगा।

जून के पहले हफ्ते से जमीन पर उतर सकती है नई व्यवस्था

अगर शिक्षा विभाग की यह योजना तय समय पर फाइनल हो जाती है, तो जून महीने के पहले ही दिन से राज्य के तमाम प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों का नजारा बदला हुआ दिखेगा। शनिवार आते ही दोपहर बाद स्कूलों में सन्नाटा पसर जाएगा और बच्चे राहत की सांस ले सकेंगे।

संबंधित सामग्री

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा, कहा- प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद...

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा, कहा- प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद...

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, इस महीने तक पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, इस महीने तक पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सभी प्रकार के स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

Bihar News: बिहार के शिक्षकों का इंतजार खत्म, शिक्षा मंत्री ने कर दी बड़ी घोषणा 

Bihar News: बिहार के शिक्षकों का इंतजार खत्म, शिक्षा मंत्री ने कर दी बड़ी घोषणा 

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि 73151 शिक्षकों ने अपने ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। अब उनके ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी।

बिहार के इन स्कूलों की मांगी गई लिस्ट, डीईओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम

बिहार के इन स्कूलों की मांगी गई लिस्ट, डीईओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम

शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों की अद्यतन सूची 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।