Bihar Teacher Recruitment: बिहार में एक लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि अगले 5 वर्षों में 1 लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिला शिक्षकों को उनके ही गृह पंचायत और पुरुष शिक्षकों को गृह प्रखंड

By Rani Thakur
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में एक लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार में एक लाख शिक्षकों की होगी भर्ती

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम ने राज्य के छात्र-छात्राओं और शिक्षक अभ्यर्थियों के हित में कई दूरगामी और बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने पारदर्शी शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू करने और हर साल जुलाई महीने में नियमित रूप से शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू करने का एक बड़ा रोडमैप भी तैयार किया है।

अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियमित बहाली

सीएम सम्राट ने घोषणा की है कि बिहार में अगले पांच साल के अंदर कुल एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना के तहत शिक्षा विभाग हर साल कम से कम 20 हजार शिक्षकों की बहाली करेगा। युवाओं को रोजगार के नियमित अवसर देने के लिए सरकार हर वर्ष जुलाई महीने में इस बहाली से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन (नोटिफिकेशन) जारी करेगी।

सीएम सम्राट का ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं:-

  • अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा।
  • शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण गृह जिले के अपने प्रखंड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के बगल के प्रखंड में स्थानान्तरण की नीति बनाई जाए। 

  •  

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।