ट्रेन में आग

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

By Rani Thakur
Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग से अफरा-तफरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर 13258 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस के इंजन से सटे एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग के की वजह से आग लग गई। आग लगने से उठे घने धुएं के कोचों में फैलते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को तत्काल करीब तीन बजकर पांच मिनट पर बिहिया स्टेशन पर रोक दिया और स्टेशन से मदद मांगी। 

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू

इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर, रेल कर्मी और रेल पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के लिए इंजन से एक तथा स्टेशन से दो अग्निशामक यंत्र मंगाए गए। फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रेक बाइंडिंग की वजह से किसी यात्री द्वारा चेन पुलिंग अथवा वैक्यूम कर ट्रेन रोकने का प्रयास बताया जा रहा है। इसी कारण ब्रेक जाम हो गया और अत्यधिक घर्षण से गर्म होकर यह आग लग गई।

ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं

कहा जा रहा है कि बिहिया स्टेशन पर डाउन पैसेंजर ट्रेन को रोककर जनसाधारण एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था। इसी दौरान इंजन से सटे कोच संख्या 191134 (ईसीआर) में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुआं बनाही स्टेशन से ट्रेन गुजरने के बाद ही उठना शुरू हो गया था, जो बिहिया पहुंचते-पहुंचते काफी बढ़ गया था। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।