Bihar Train: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें डिटेल

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य होने से 13 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। अब डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें पूर्णिया, अररिया और ठाकुरगंज होकर ग

By Rani Thakur
Bihar Train: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें डिटेल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार-बारसोई रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य की वजह से कई ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट और ठाकुरगंज होकर गुजरेंगी।

राजधानी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव 

सबसे खास बात यह है कि राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव अब ठाकुरगंज स्टेशन पर अस्थाई भी होगा, जिससे सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, 13 जून को राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलकर ठाकुरगंज स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे के अनुसार दंडखोरा-सोनौली तथा मनिया-कुरैठा सेक्शन के बीच दोहरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कारणवश कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बदले हुए रूट के तहत ट्रेनें कटिहार से अररिया जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, ठाकुरगंज और न्यू जलपाईगुड़ी होकर गुवाहाटी की ओर जाएंगी।

इन स्टेशनों को मिलेगा सीधा फायदा

इस रूट परिवर्तन की वजह से पूर्णिया, अररिया और ठाकुरगंज के यात्रियों को पहली बार कई प्रीमियम और लंबी दूरी की ट्रेनों का लाभ मिलेगा। खासकर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यानी अब यात्रियों को राजधानी ट्रेन पकड़ने के लिए किशनगंज या न्यू जलपाईगुड़ी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन ट्रेनों का रूट परिवर्तन 

  • 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
  • 20503 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 
  • 22411 नाहरलगुन-आनंद विहार अरुणाचल एक्सप्रेस 

अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 

  • 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस 
  • 15672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस 
  • 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस 
  • 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 
  • 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 
  • 15624 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस
  • 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • 22411 अरुणाचल एसी स्पेशल सहित अन्य ट्रेनें।

रेलवे की अपील 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें क्योंकि निर्माण कार्य पूरा होने तक परिचालन में अस्थायी बदलाव अभी जारी रहेगा।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।