Bihar Weather Alert: सावधान! बिहार में आज आसमान से बरसेगी आग, 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

बिहार के 14 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। <br/><br/><br/>

By Rani Thakur
Bihar Weather Alert: सावधान! बिहार में आज आसमान से बरसेगी आग, 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

बिहार के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां आधा राज्य भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) की चपेट में है। वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से लोगों को राहत भी मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को प्रदेश के 14 जिलों में हीट वेव का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। हीट वेव वाले जिलों में राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय भी शामिल हैं, जहां लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अलर्ट वाले इन जिलों में चिलचिलाती धूप के साथ पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है। खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं और लू का सबसे खतरनाक असर देखने को मिलेगा। इस भीषण तपन को देखते हुए आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक, जब धूप का तेवर सबसे तीखा होता है, बिना बेहद जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। 

गर्मी से बचने के उपाय

तेज धूप और पछुआ हवाओं के थपेड़ों के कारण शरीर में पानी की कमी और लू लगने का खतरा काफी बढ़ गया है। इससे बचाव के लिए डॉक्टरों और मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत लोगों को दिनभर में अधिक से अधिक पानी, ओआरएस घोल या घरेलू पेय पदार्थ जैसे सत्तू और पन्ना पीने को कहा गया है। इसके साथ ही बाहर निकलते समय शरीर और सिर को सूती कपड़े से ढकने, चश्मा लगाने और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने की अपील की गई है।

सीमांचल में राहत की बूंदें

इस भीषण तपन के बीच उत्तर-पूर्व बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य और खुशनुमा बना रहेगा। इन क्षेत्रों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जिससे यहां का अधिकतम तापमान नियंत्रण में रहेगा और पारा 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया जाएगा।

दो तरह के विपरीत मौसम की वजह 

बिहार में एक ही समय दो तरह के विपरीत मौसम बने रहने के पीछे वैज्ञानिक कारण सक्रिय हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय राज्य में दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम एक साथ काम कर रहे हैं। पश्चिम और दक्षिण बिहार के हिस्सों में शुष्क और गर्म पछुआ हवाएं हावी हैं, जो तापमान को बढ़ा रही हैं। इसके विपरीत, सीमांचल और उत्तर-पूर्व के जिलों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से भरी पुरवा हवाएं प्रवेश कर रही हैं। जब इन दोनों विपरीत हवाओं का आपस में टकराव होता है, तो एक तरफ हीट वेव तो दूसरी तरफ मेघ गर्जन और बारिश की स्थिति पैदा होती है। 

पटना में कैसा रहेगा मौसम  

पटना में आज सुबह से ही तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ेगा। दिन के समय शहर में तेज रफ्तार से गर्म हवाएं (लू) चलेंगी, जिससे राहगीरों और कामकाजी लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। पटना में आज अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने से रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के लोगों को इस भीषण गर्मी से फिलहाल जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले अगले तीन से चार दिनों तक दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में गर्मी का यह रौद्र रूप लगातार जारी रहेगा और कई जगहों पर पारा 44 से 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। हालांकि, कोसी और सीमांचल के इलाकों में रुक-रुक कर बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, जिससे वहां मौसम सुहावना बना रहेगा.
 

संबंधित सामग्री

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>