Bihar Weather Alert: बिहार में आसमान से बरस रही आग, कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

बिहार में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। यहां क तरफ कुछ हिस्सों में भारी बारिश तो कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है।

By Rani Thakur
Bihar Weather Alert: बिहार में आसमान से बरस रही आग, कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कुछ हिस्सों में जहां मूसलाधार बारिश ने दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप कमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 

कहीं भारी बारिश तो कहीं सता रही गर्मी

पिछले 24 घंटों में बिहार के कुछ इलाकों में छिटपुट और कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थति बनी रही। इस दौरान पूर्णिया में जमकर बारिश हुई तो दरभंगा में भी जमकर आंधी आई है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक दर्ज किया गया है। जिससे रात के समय भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली।

अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिनों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। 24 मई तक बिहार के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका है। प्रदेश के समस्तीपुर, शिवहर, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्वी और पश्चिम चंपारण समेत अन्य जिलों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने एवं मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  

बारिश की आशंका

21 और 24 मई को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 25 से 27 मई के बीच भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग की सलाह 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के वक्त बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त पानी पीते रहें और आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों में ही शरण लें।

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।