Bihar Weather Alert: आज हीटवेव से जलेंगे बिहार के 14 जिले, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।<br/><br/>

By Rani Thakur
Bihar Weather Alert:  आज हीटवेव से जलेंगे बिहार के 14 जिले, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोग तेज उमस और गर्मी से बेहाल रहेंगे। साथ ही मौसम विभाग ने लू चलने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा 13 जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली गिरने की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। रविवार को बिहार के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इस दिन सबसे अधिक तापमान डेहरी (रोहतास) में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

दक्षिण और पश्चिम बिहार में हीट वेव का कहर

बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के 8 जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन के समय तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। 

44 से 45 डिग्री तक जाएगा तापमान 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। 28 से 30 मई तक कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बीच-बीच में बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। 

संबंधित सामग्री

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>