Bihar Weather Alert: बिहार में कहीं हीटवेव का रेड अलर्ट तो कहीं आंधी, बारिश का येलो अलर्ट, यहां देखें आपके शहर का हाल

दक्षिण बिहार के 5 जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ 27 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है।

By Rani Thakur
Bihar Weather Alert: बिहार में कहीं हीटवेव का रेड अलर्ट तो कहीं आंधी, बारिश का येलो अलर्ट, यहां देखें आपके शहर का हाल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी से उबल रहा है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण बिहार के 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर राज्य के अन्य हिस्सों में आंधी, बारिश की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। पटना में भी गुरुवार को मौसम बिगड़ सकता है। 

इन जिलों में आईएमडी का येलो अलर्ट

इसके अलावा कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार और उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य भर के तापमान में बुधवार को तेजी से वृद्धि हुई है। 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर सबसे गर्म रहा, जबकि अन्य जिलों में भी दिन का पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

इन जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को बक्सर, भोजपुर (आरा), कैमूर (भभुआ), रोहतास (सासाराम) और औरंगाबाद जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भयंकर लू चलने की संभावना है। यहां दिन का तापमान चढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

पटना समेत 27 जिलों में होगी आंधी-बारिश 

एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ बिहार के 27 जिलों में आंधी, बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, गयाजी, नवादा, बांका, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, जमुई और सुपौल जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बारिश होने के आसार हैं। मौसम बिगड़ने पर कहीं-कहीं आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने का भी खतरा है। लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पूरे बिहार में बढ़ी गर्मी

बिहार में एक-दो जगहों को छोड़कर अधिकांश जिलों में बुधवार 20 मई को दिन के पारे में वृद्धि दर्ज की गई। कैमूर में सर्वाधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतास जिले का डेहरी 43 डिग्री, औरंगाबाद 41.5 डिग्री और छपरा 40.2 डिग्री तापमान के साथ गर्म रहा।
 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।