सावधान! अगले 48 घंटे भारी पड़ेगा मौसम, पूरे बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट जारी

बिहार में 10 और 11 जून को भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत 24 से ज्यादा जिलों में मौसम खराब रहेगा।

By Anshuman Parashar
सावधान! अगले 48 घंटे भारी पड़ेगा मौसम, पूरे बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट जारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले 24 से 48 घंटों के लिए राज्यभर में आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली (वज्रपात) को लेकर हाई-अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। हालांकि, राहत की बात सिर्फ यह है कि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जैसे जिलों में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।

इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' की चेतावनी, 60 किलोमीटर की रफ्तार से आएगा अंधड़

मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर और पूर्वी बिहार समेत कुल 24 जिलों के लिए खतरनाक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इसके तहत पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो कुछ जगहों पर बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे का तूफानी रूप ले सकती हैं।

राजधानी पटना समेत इन इलाकों में 'येलो अलर्ट', गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने पटना सहित मध्य और दक्षिण बिहार के कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के झोंकों के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी आशंका जताई गई है।

11 जून को भी राहत नहीं; पूरे बिहार में बिगड़ेगा मौसम, जारी रहेगी आफत

मौसम का यह खतरनाक दौर केवल 10 जून तक ही सीमित नहीं रहेगा। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 जून को पूरे सूबे में मौसम का हाहाकार देखने को मिलेगा। पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद समेत अधिकांश जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधियां चलने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में भारी मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। लोगों को खराब मौसम में पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

संबंधित सामग्री

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में अगले 7 दिनों तक आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का महा-अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

खेती-किसानी में AI की एंट्री! मौसम के मिजाज से लेकर वैज्ञानिक सलाह तक सबकुछ मिलेगा एक साथ, जानें और क्या मिलेगी सुविधा

खेती-किसानी में AI की एंट्री! मौसम के मिजाज से लेकर वैज्ञानिक सलाह तक सबकुछ मिलेगा एक साथ, जानें और क्या मिलेगी सुविधा

बिहार कृषि डिजिटल प्लेटफॉर्म से अब सबौर कृषि विश्वविद्यालय की सेवाएं भी जुड़ेंगी। इससे राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को एक ही ऐप पर वैज्ञानिक परामर्श, मौसम पूर्वानुमान और एआई चैटबॉट की सुविधा मिलेगी

बिहार में मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार में मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 16 जून को पटना, भागलपुर और सीमांचल सहित कई जिलों में भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट। वज्रपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने दी घरों में रहने की सलाह

बिहार में अगले 4 दिन भारी, 16 से 19 जून तक आंधी-बारिश का महा-अलर्ट, 19 जिलों की सूची जारी

बिहार में अगले 4 दिन भारी, 16 से 19 जून तक आंधी-बारिश का महा-अलर्ट, 19 जिलों की सूची जारी

बिहार में मानसून सक्रिय होने से अगले 96 घंटे भारी रहेंगे। मौसम विभाग ने 16 से 19 जून तक पटना और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में तपती उमस के बीच बिहार मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिलेगी लू से मुक्ति और कहां होगी पहली बारिश

बिहार में तपती उमस के बीच बिहार मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिलेगी लू से मुक्ति और कहां होगी पहली बारिश

बिहार मॉनसून पर बड़ा अपडेट: 18 जून से सीमांचल के रास्ते होगी बारिश की एंट्री. जानिए पटना और सीवान समेत आपके जिले में कब बरसेंगे बादल और कब मिलेगी चिलचिलाती उमस से राहत.