बिहार का मौसम

बिहार के 27 जिलें में भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

बिहार के 27 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। पटना में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। शाम होते ही हल्की बारिश की संभावना है। <br/>

By Rani Thakur
बिहार के 27 जिलें में भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के 27 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। पटना में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। शाम होते ही हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलो मीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। बगहा, समस्तीपुर में सुबह से बारिश हो रही है। 

हल्की से मध्य बारिश होगी 

मौसम विभाग के अनुसार, बादल बिहार से आगे बढ़ते हुए पूर्वोत्तर के राज्य में चला गया है। प्रदेश के ऊपर हल्के बादल हैं, जिसकी वजह से अगले 4 दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। उत्तर, मध्य और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा चलने की भी आशंका है। 

तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं

लगातार सक्रिय मानसून के कारण तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। यह बारिश किसानों के लिए भी राहत भरी मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुआई और सिंचाई में मदद मिलेगी। पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चल सकती है।

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।