Bihar Weather: अब राज्यभर में गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार के 32 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में आज पटना समेत उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य भर में गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। <br/>

By Rani Thakur
Bihar Weather: अब राज्यभर में गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार के 32 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार के 32 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: आज बिहार के 32 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकी 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को राज्य भर में मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। राजधानी पटना में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को पटना में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास जिले का डेहरी सबसे गर्म रहा।

आज नियंत्रित रहेगा तापमान 

बिहार में पुरवा हवा के प्रभाव से मौसम की तल्खी से आंशिक राहत मिली है। गुरुवार को भी तामपान के नियंत्रित रहने के आसार हैं। बुधवार को पटना सहित अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम हुआ। अगले दो दिनों में तपिश से आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल, मध्य और पूर्वी बिहार के जिलों में गुरुवार को आंधी, पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पटना जिले में भी ऑरेंज अलर्ट है। दक्षिण बिहार में भी कुछ जगहों पर मौसम खराब रह सकता है।

आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर जिले में आंधी और बारिश के साथ वज्रपात यानी ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

भागलपुर, पूर्णिया, गोपालगंज में भारी बारिश के आसार

गुरुवार को भागलपुर, पूर्णिया, बांका, कटिहार, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।