Bihar Weather: आज बदलेगा बिहार का मिजाज, 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

बिहार के मौसम में आज अचानक ही बदलाव आया है। सुबह से मौसम सुहाना होने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।<br/>

By Rani Thakur
Bihar Weather: आज बदलेगा बिहार का मिजाज, 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

बिहार में आज 24 घंटे में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है। बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी के आसार है।

कटिहार-पूर्णिया में तेज हवा के साथ बारिश

उत्तर बिहार के कटिहार और पूर्णिया में तेज हवा के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है। तीन दिनों के दौरान अनेक भागों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रोहतास एवं मधुबनी में 37 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान गयाजी के इमामगंज में 6.4 मिमी, बांके बाजार में 1.4 मिमी एवं मधेपुरा में एक मिमी वर्षा दर्ज की गई।

गुरुवार को कैसा रहा तापमान 

गुरुवार को पटना सहित 10 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस एवं 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर (भभुआ) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि, शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

गर्मी से रहेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही एवं वर्षा होने से लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

कुछ जिलों में सताएगी उमस

हालांकि, कुछ जिलों में उमस की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का 12-18 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने के आसार है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम मजबूत हुआ तो मानसून तय समय से पहले पहुंच सकता है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।