Bihar Weather: बिहार में अभी सताएगी भीषण गर्मी: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानिए आपके जिले का हाल

बिहार में पिछले दिनों से लगातार हो रही आंधी-बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। जबकि अब मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य है।

By Rani Thakur
Bihar Weather:  बिहार में अभी सताएगी भीषण गर्मी:  44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानिए आपके जिले का हाल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  बिहार में पिछले दिनों से लगातार हो रही आंधी-बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। जबकि अब मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य है। 4 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

5 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में आज 5 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है। इसमें कैमूर, रोहतास (डेहरी), औरंगाबाद, गया और पटना जिला शामिल हैं। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को कैमूर (भभुआ) 41.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि डेहरी, भागलपुर और शेखपुरा में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, सासाराम, गयाजी में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। जबकि बक्सर, औरंगाबाद में बादल छाए रहे।

मानसून अभी बिहार से दूर

दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बिहार नहीं पहुंचा है। यहां मानसून 12 से 16 जून के बीच पहुँचेगा। जब तक मानसूनी बादल राज्य में सक्रिय नहीं होते हैं तब तक गर्म हवाओं और उमस का असर बना रहेगा। मानसून के आगे बढ़ने में हो रही देरी भी गर्मी बढ़ने का एक बड़ा कारण मानी जा रही है।

मानसून को लेकर ताजा अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून के आसपास केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा। हालांकि बिहार में मानसून पहुंचने में अभी समय लगेगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में मानसून की सक्रियता शुरू होने तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। इस साल जून महीने में सामान्य से कम बारिश और अधिक गर्मी की संभावना भी जताई गई है।

पटना में आज साफ रहेगा आसमान

पटना में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना बहुत कम है और दिनभर तेज धूप रहने की उम्मीद जताई गई है।

अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

3 जून को बिहार में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 4,5 जून को 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा 9 जून तक बिहार में गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।
 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।