बिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Update: बिहार में प्री-मानसून का असर दिखने लगा है। इसकी वजह से मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। <br/><br/>

By Rani Thakur
बिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। बिहार में प्री-मानसून सीजन का असर दिखने लगा है और राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के अंदर बिहार के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 मई 2026 को रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद को छोड़कर शेष सभी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 मई को अररिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा ।

4-5 दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4°C की गिरावट आएगी, जिससे लू जैसी स्थिति से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। पटना और गया समेत दक्षिण-मध्य बिहार का अधिकतम तापमान जो फिलहाल 38-40°C के आसपास है, वह आने वाले दिनों में गिरकर 34-36°C तक आ सकता है। बक्सर और औरंगाबाद जैसे गर्म जिलों में भी अधिकतम तापमान 40-42°C से घटकर 34-36°C के स्तर पर जाने की संभावना है।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।