गुड न्यूज 

इलाज के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहर, बिहार के जिला अस्पतालों में हाईटोक होंगे ऑर्थो ओटी

बिहार के जिला अस्पतालों और उन अनुमंडलीय अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स ऑपरेशन थियेटर (आर्थो ओटी) को हाईटेक बनाया जाएगा, जहां अस्थि-रोग की सर्जरी हो रही है।<br/><br/>

By Rani Thakur
इलाज के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहर, बिहार के जिला अस्पतालों में हाईटोक होंगे ऑर्थो ओटी

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क 
साकेत / पटना :
बिहार के जिला अस्पतालों और उन अनुमंडलीय अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स ऑपरेशन थियेटर (आर्थो ओटी) को हाईटेक बनाया जाएगा, जहां अस्थि-रोग की सर्जरी हो रही है। सभी आर्थो ओटी भारतीय जन स्वास्थ्य मानक के अनुरूप आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होंगे। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों को संसाधनों के आकलन का निर्देश दिया है।

जानकारी मिली है कि उन उपकरणों की सूची स्वास्थ्य विभाग को अविलंब भेजी जाए, जिनकी आवश्यकता है। उपकरणों की यह सूची उन अस्पतालों के संदर्भ में भी उपलब्ध करानी है, जहां अस्थि-रोग की सर्जरी शुरू होने वाली है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आर्थो ओटी का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता में है। इसके लिए आर्थो ओटी में गैप एनालिसिस (संसाधनों की कमी का आकलन) कराया जा रहा है।

संसाधनों के आकलन और अस्पतालों की मांग के अनुसार बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आर्थो ओटी के सुदृढ़ होने से सड़क दुर्घटनाओं, फ्रैक्चर, स्पोर्ट इंजुरी और हड्डी से संबंधित अन्य मामलों में मरीजों को जिला स्तर पर ही उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी। अस्थि-रोग की सर्जरी के मामलों में रेफरल की संख्या अपेक्षाकृत कम होगी।

आर्थोपेडिक अटैचमेंट युक्त ओटी टेबल, एनेस्थीसिया वर्क-स्टेशन, इलेक्ट्रिकल सक्शन मशीन, आटोक्लेव, 12-चैनल इसीजी मशीन, इन्फ्यूजन पंप, सी-आर्म मशीन, आर्थ्रोस्कोपी सिस्टम, क्रैश कार्ट, मरीज ट्राली, आइवी स्टैंड आदि उपकरण आर्थो ओटी में होंगे।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।