बिहार में बाइक सवार में गैस वेंडर को मारी गोली, जांच में जुटी एफएसएल टीम

पटना दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड में रविवार देर रात बाईक सवार दो अपराधियों ने तक्षशिला कालोनी के पास एक गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Rani Thakur
बिहार में बाइक सवार में गैस वेंडर को मारी गोली, जांच में जुटी एफएसएल टीम

एएसपी दानापुर शिवम धाकड़

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राजू राज/  दानापुर:
पटना दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड में रविवार देर रात बाईक सवार दो अपराधियों ने तक्षशिला कालोनी के पास एक गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से भाग निकले। 

अपराधियों ने चलाई तीन गोलियां

जानकारी मिली है कि अपराधियों ने तीन गोलियां चलाई, जिसमें से एक सीना, दूसरा पंजरी और तीसरा बांये हाथ के पंजा में जाकर लगा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर एएसपी शिवम धाकड़, दानापुर पुलिस पहुंची और छानबीन करने में जुट गई। घटनास्थल के पास से एक मोबाइल और एक गोली का खोखा बरामद किया गया। मोबाइल से संपर्क करने पर मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रूनीसैदपुर के बनसपति निवासी राम कुमार साव के पुत्र इंदल साव (30) के रूप में हुई है। 

बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी मिली है कि इंदल साव हाफ पैंट पहने हुए देर रात पैदल ही कहीं जा रहा था। तभी घात लगाए बाईक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। खबर पाकर परिजन उसे लेकर दानापुर अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई संजीत कुमार ने बताया कि दोनों गोला रोड में बैंक कॉलोनी में रहते हैं। उनका किराने का दुकान है और भाई इंदल गैस डीलेवरी का काम करता था। रात नौ बजे दुकान के पास बैठा हुआ था। तभी एक परिचित दोस्त बाईक से आया और उसको लेकर चला गया। एक घंटे बाद उससे फोन पर बात भी हुई। हत्या की खबर मिलने के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची साथ ही एएसपी शिवम धाकड़ भी मौके पहुंचे। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। दानापुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।