भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण

बिहार में भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण अभियान कल से, 92 हजार बूथों पर चलेगा अभियान

भाजपा ने बिहार के 1,420 मंडलों में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह अभियान 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा। <br/>

By Rani Thakur
बिहार में भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण अभियान कल से, 92 हजार बूथों पर चलेगा अभियान

भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण अभियान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के 1,420 मंडलों में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। 

92 हजार बूथों पर चलेगा ट्रेनिंग कार्यक्रम 

राज्य के लगभग 92 हजार बूथों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं का व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में डिजिटल प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस अभियान में बूथ समितियों के सभी सदस्य एवं मंडल मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा ट्रेनिंग कार्यक्रम 

मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है, जिससे कार्यकर्ता पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़कर चार मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। चारों मॉड्यूल पूर्ण करने और परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।