बीपीएससी Project Manager भर्ती परीक्षा स्थगित, अब लागू हुआ नया पैटर्न, जानें डिटेल्स

बिहार लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग में Project Manager भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। <br/>

By Rani Thakur
बीपीएससी Project Manager भर्ती परीक्षा स्थगित, अब लागू हुआ नया पैटर्न, जानें डिटेल्स

बीपीएससी ऑफिस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

रेहित / पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। उद्योग विभाग में परियोजना प्रबंधक के 9 पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 30 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लगभग 11,600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और सभी उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि का इंतजार था। हालांकि अब आयोग ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए नई प्रक्रिया लागू करने का फैसला लिया है।

अब दो चरणों में होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, पहले यह भर्ती परीक्षा एक ही चरण में आयोजित होनी थी और अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा के आधार पर चयनित किया जाना था। हालांकि अब बीपीएससी ने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव करते हुए इसे दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा यानी पीटी आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने का लक्ष्य

सूत्रों के अनुसार आयोग का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण आयोग ने यह फैसला लिया है ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन बेहतर तरीके से हो सके। अब मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया होगी।

जल्द जारी होगी नए पैटर्न से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना 

बीपीएससी की तऱफ से अभी नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं हुई है आयोग जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम और नए पैटर्न से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।