बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसरों बहाली

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसरों की बंपर बहाली : इस दिन जारी होगा विज्ञापन, जानें कितनी होगी सैलरी

बिहार में राज्य सरकार जल्द ही नए डिग्री कॉलेजों में करीब 4000 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने की तैयारी में है।

By Rani Thakur
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसरों की बंपर बहाली : इस दिन जारी होगा विज्ञापन, जानें कितनी होगी  सैलरी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में सरकारी कॉलेजों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही नए डिग्री कॉलेजों में करीब 4000 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने की तैयारी में है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तरफ से 5 जुलाई तक भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है। विज्ञापन का प्रारूप करीब तैयार हो चुका है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 

इन विषयों में होगी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में छह प्रमुख विषयों में संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। इनमें शामिल हैं- हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र। इन विषयों में लगभग 4000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, ताकि नए कॉलेजों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो सकें।

कौन कर सकेगा आवेदन?

  • भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में निम्न योग्यताएं होना जरूरी है। 
  • संबंधित विषय में स्नातकोत्तर 
  • यूजीसी-नेट अथवा
  • पीएचडी 

उम्मीदवारों का चयन सिर्फ मौखिक साक्षात्कार के आधार पर नहीं बल्कि उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सबसे अधिक महत्व दिया जाएगा।

कितना होगा वेतन? 

चयनित संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों को 57,700 रुपये बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा। 

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

सूत्रों के अनुसार, 5 जुलाई तक आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी शिक्षक नियुक्तियों में से एक मानी जा रही है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।